{"_id":"58f64a1b4f1c1ba34647186b","slug":"teaspoon-thrown-on-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू पर फेंका गया तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-बहू पर फेंका गया तेजाब
देवरिया
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बछउर गांव में तेजाब से झुलसी बहू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सास-बहू पर पट्टीदारों ने तेजाब फेंक दिया। इस घटना से रामपुर बछउर गांव में सनसनी फैल गई। झुलसी हुई महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पहुुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए।
घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस और गोरखपुर से आई टीम ने सास-बहू का बयान दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी रामशृंगार सिंह की पत्नी 60 वर्षीय कैलाशी देवी और बहू 32 वर्षीय नीलम देवी घर में सो रही थी। आरोप है कि अल सुबह इनके पट्टीदार पहुंचे और किसी काम का हवाला देते हुए बाहर निकलने को कहा।
कैलाशी देवी और बहू नीलम बाहर निकली तो तेजाब फेंक दिया। महिलाओं के शोर करने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने झुलसी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख घर छोड़कर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर तेजाब से भीगी हुई मिट्टी को कब्जे में लिया। गोरखपुर से आई एसिड जांच टीम ने महिलाओं से पूछताछ की। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना हुई है। पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।