फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher student beaten, Hungama

शिक्षक ने छात्र को पीटा, हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 26 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
  Teacher student beaten, Hungama
विशाल - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर। किसी बात से नाराज शिक्षक ने एक छात्र को कॉलेज में शुक्रवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर घरवाले कॉलेज पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायल का इलाज पीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन



मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी सुभाष का 17 वर्षीय बेटा विशाल कॉलेज में इंटर में पढ़ता है। दोपहर में कॉलेज के अंदर किसी बात को लेकर शिक्षक और छात्र के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज शिक्षक ने क्लास में छात्र को डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर के कई स्थानों पर चोटें आई हैं। घर पहुंचा छात्र शिक्षक की करतूत को बताया।
विज्ञापन


इससे नाराज घरवाले कॉलेज में पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के बाद छात्र के घरवालों को हटाया। इस बाबत एसओ नेहरू ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed