{"_id":"5741f6034f1c1b1d16690c1a","slug":"sp-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोह के पास एसपी की गाड़ी पलटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरोह के पास एसपी की गाड़ी पलटी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 22 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार में अनियंत्रित होकर एसपी की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में एसपी के बच्चे के अलावा चालक और फालोवर मौजूद थे। संयोग ठीक था कि सब सुरक्षित रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरोह चौराहे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एसपी की अतरिक्त गाड़ी पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। गाड़ी में चालक के अलावा एसपी का बच्चा, गनर और दो फालोवर मौजूद थे। वहीं तरकुलवा थानाक्षेत्र के गोपालपुर के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का ममेरा भाई घायल हो गया।
रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की अतरिक्त सरकारी गाड़ी बच्चे को लेकर गोरखुपर किसी काम से जा रही थी। सरकारी चालक गाड़ी चला रहा था जबकि गनर, दो फालोवर भी मौजूद थे। गौरीबाजार खरोह के पास भारत पेट्रोल पंप के करीब साइकिल सवार अचानक दाहिने धूम गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चार पहिया बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। गाड़ी का चारों चक्का ऊपर हो गया। संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एसपी के बच्चे के सिर में कुछ चोटें आई। एसओ शशांक राय मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। एसपी ने कहा कि घबराने की बात नहीं है। कोई घायल नहीं हुआ।
वही तरकुलवा थानाक्षेत्र के गोपालपुर के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के खुटहा पटखौली निवासी हरेन्द्र प्रजापति ममेरे भाई भरत को लेकर उसके घर भेलीपट्टी जा रहा था। गांव के पांच सौ मीटर दूर गोपालपुर गांव के पास हरेन्द्र की बाइक पेड से टकरा गई। हादसे में हरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि भरत गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक गुजरात में काम करता था। दस दिन पहले वह अवकाश लेकर घर आया था।