फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six animal traffickers arrested, 30 animals recovered

छह पशु तस्कर गिरफ्तार, 30 पशु बरामद

Thu, 19 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 19 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Six animal traffickers arrested, 30 animals recovered
रुद्रपुर कोतवाली में पकड़े गएअर्न्तप्रदेशी गो तस्कर और ट्रक में लादे गए पशु
तस्करी के जरिए बिहार ले जाए जा रहे तीस पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया। तस्कर पशुओं को ट्रक में भर कर ले जा रहे थे। पुलिस ने तारासारा गांव के समीप मोड़ पर गाड़ी समेत तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक के साथ पकड़े गए छह तस्कर रुद्रपुर क्षेत्र के ही निवासी है। पुलिस ने सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि बुुधवार की रात मुखबीर से तारासारा गांव के समीप से गो वंश को तस्करी के जरिए ले जाने की सूचना मिली। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के आगे तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया। पुलिस की गाड़ी को देखते ही चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया। ट्रक में 18 गाय और 12 बछड़ों को बांध कर रखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पशुओं को उतार कर गांव वालों में सुपुर्द कर द्यिा। तस्करों ने पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने सचौली पटवनिया गांव के विनोद गुप्ता, रामअशीष गुप्ता, जयप्रकाश खरवार, मछरिहवा गांव के राजेश यादव, बनिएनी के प्रदुम्न यादव, रामलक्षन के जितेंद्र यादव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed