{"_id":"580f92a14f1c1b994fbc285f","slug":"sivan-arrested-five-vicious-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवान में पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवान में पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
देवरिया
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पांच युवकों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (ब्यूरो)। मैरवा के एक चर्चित व्यवसायी को लूटने की योजना बनाने वाले पांच शातिर बदमाशों को सिवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। सिवान, दरौली थानाक्षेत्र के बवना बाजार से मंगलवार को बाइक सवार पांच युवकों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास नाइन एमएम के दो पिस्टल, दो चाकू, 17 गोली और पांच मोबाइल फोन तथा चोरी की दो बाइक बरामद हुए।
सिवान एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि मैरवा के एक व्यवसायी को लूटने के लिए छह दिन से बदमाश रेकी कर रहे थे। पुलिस सक्रिय हुई और सभी बदमाश पकड़े गए। लार के चौक निवासी सतीश जायसवाल, बनकटा के रामपुर प्रतापपुर निवासी अरुण कुमार, गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी अच्छेलाल निषाद, इसी गांव के विवेक निषाद, गोरखनाथ थाना के नयागांव निवासी अजय निषाद शातिर बदमाश हैं। लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनके खिलाफ देवरिया और गोरखपुर के कई थानों में केस दर्ज है।
इसके पूर्व अरुण को पुलिस ने कारबाइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की मानें तो यह असलहा खरीद-फरोख्त का काम करता है। अच्छेलाल निषाद शातिर वाहन लिफ्टर है। वह नेपाल के चार्ली नाम के युवक को चोरी की करीब 50 से अधिक बाइक बेच चुका है। सतीश जायसवाल देवरिया में डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।