फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sivan arrested five vicious crook

सिवान में पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 10:43 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 25 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sivan arrested five vicious crook
बाइक सवार पांच युवकों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर (ब्यूरो)। मैरवा के एक चर्चित व्यवसायी को लूटने की योजना बनाने वाले पांच शातिर बदमाशों को सिवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। सिवान, दरौली थानाक्षेत्र के बवना बाजार से मंगलवार को बाइक सवार पांच युवकों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास नाइन एमएम के दो पिस्टल, दो चाकू, 17 गोली और पांच मोबाइल फोन तथा चोरी की दो बाइक बरामद हुए।
विज्ञापन


सिवान एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि मैरवा के एक व्यवसायी को लूटने के लिए छह दिन से बदमाश रेकी कर रहे थे। पुलिस सक्रिय हुई और सभी बदमाश पकड़े गए। लार के चौक निवासी सतीश जायसवाल, बनकटा के रामपुर प्रतापपुर निवासी अरुण कुमार, गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी अच्छेलाल निषाद, इसी गांव के विवेक निषाद, गोरखनाथ थाना के नयागांव निवासी अजय निषाद शातिर बदमाश हैं। लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनके  खिलाफ देवरिया और गोरखपुर के कई थानों में केस दर्ज है।
विज्ञापन


इसके पूर्व अरुण को पुलिस ने कारबाइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की मानें तो यह असलहा खरीद-फरोख्त का काम करता है। अच्छेलाल निषाद शातिर वाहन लिफ्टर है। वह नेपाल के चार्ली नाम के युवक को चोरी की करीब 50 से अधिक बाइक बेच चुका है। सतीश जायसवाल देवरिया में डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed