{"_id":"571e4f774f1c1bae3da917db","slug":"seven-villages-on-fire-24-burnt-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांव में आग लगी, 24 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात गांव में आग लगी, 24 घर जले
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट के ओलीपट्टी गांव में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भी जिले में आग का तांडव जारी रहा। बघौचघाट इलाके के छह गांव में आग ने तबाई मचाई जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। 21 घर जल गए और करीब दो सौ आम के पेड़ आग की चपेट में आ गए। शहर के एक प्राइवेट स्कूल के मैदान में लगी आग ने दो घरों को अपने चपेट में ले लिया। एसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे और आग का जायजा लिया। वहीं गौरीबाजार के लक्ष्मीपुर में आग से तीन लोगों का घर जल गया।
बघौचघाट थानाक्षेत्र के खैरवा गांव में दोपहर को बिजली की चिंगारी से गेहूं की डंठल में आग लग गई। आग से पूरा गांव घिर गया। आम के बागीचे में आग फैल गई। पूरा बागीचा जल गया। आग मझौवा गांव पहुंची और जाकिर, शाकिर, सुखारी, शमसुद्दीन, अलाउद्दीन, नसरूद्दीन, छट्ठू, हाकिम और विजय सिंह के घर को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद आग फैलकर बगल के गांव पोखरभिंडा पहुंच गई और दरोगा खान, मैनूद्ददीन, मैनेजर खान, अहमद खान, अलीमुद्दीन, कमरूद्दीन के घरों को जलाकर राख कर दिया।
वहीं मैनूद्दीन की बाइक जल गई। आग से करीब पंद्रह से बीस लाख की संपत्ति जल गई। इसके बाद आग ओलीपट्टी में पहुंची और अशोक पाठक के फर्नीचर की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग हरपुर होते हुए तुर्कपट्टी पहुंची बागीचे को तबाह कर दिया। बगल के बसडीला गांव तक आग फैल गई। पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाया गया। फायर सर्विस की टीम गांव में पहुंची तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के शामपुर गांव की सरेह में सुबह किसी ने डंठल में आग लगा दी। दो बजे के करीब तेज हवा के कारण घूरे में आग लग गई। इसके बाद आग मोहनमुंडेरा, पिपरहिया, परासखाड़ तक फैल गई। इस दौरान चार गांवों के लोग बाहर निकल गए और घर छोड़कर भागने लगे। अफरातफरी के बीच पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं गौरीबाजार के लक्ष्मीपुर में रविवार की रात आग लग गई। आग से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। जबकि एक दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग से पंद्रह हजार रुपये नगदी सहित चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
आग सबसे पहले ग्यासुद्दीन की झोपड़ी में लगी। परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। झोपड़ी से आग गुमटी तक पहुंची। सामान सहित चार हजार नगदी जल गया। इस दौरान छह बकरी और बाइक भी जलकर राख हो गईं। बगल में हमीद और सरोज की छप्पर में भी आग लग गई। इसमें 11 हजार नगदी सहित अन्य सामान जल गया। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं सोमवार दोपहर को मकुलपुर की सरेह में आग लग गई।