{"_id":"57f3e48f4f1c1b8a3227074e","slug":"secretary-of-the-footwear-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेट्री को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्रेट्री को चप्पलों से पीटा
देवरिया
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
थाने में तहरीर दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट (ब्यूरो)। अंत्योदय सूची से नाम हटाने से नाराज भैंसा डाबर गांव की महिलाओं की पथरदेवा ब्लॉक पर सेक्रेट्री से विवाद हो गया। महिलाओं ने अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए चप्पलों से पीट दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी।
पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब भैंसा डाबर गांव की 20 से अधिक महिलाओं ने ब्लॉक पर क्षेत्र के सेक्रेट्री उमाशंकर जायसवाल से सूची से नाम हटाने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज महिलाओं ने ब्लॉक में बैठे अधिकारी की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई।
कर्मचारी बीचबचाव के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अधिकारी ने कार्ड के बारे में पूछताछ की जा रही थी, इस दौरान वह एक महिला को कमरे में ले गए। अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर धमकी देेने लगे। सेक्रेट्री ने तहरीर में कहा है कि वह कार्यालय में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
भैंसा डाबर की 13 से अधिक महिलाएं कमरे में पहुंची। सुनियोजित तरीके से विवाद किया और चप्पलों से पिटाई कर दी। महिलाएं जानमाल की धमकी देते हुए कागजात भी उठा ले गईं। इंस्पेक्टर तरकुलवा ने बताया कि जांच की जा रही है।