{"_id":"570150af4f1c1b1921c81152","slug":"schoolgirl-rape-two-seduce","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप, दो के साथ छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से रेप, दो के साथ छेड़खानी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना के हेतिमपुर इलाके की रहने वाली एक छात्रा ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला शुक्रवार का है। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी है। जबकि दो अन्य महिलाओं ने आरोपियों पर मारपीट के बाद छेड़खानी का आरोप लगाया है। तीनों मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार दिन में वह गांव के बाहर गई थी।
आरोप है कि गांव के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। शनिवार की शाम लड़की के साथ थाने पहुंचे भाई ने दुष्कर्म की तहरीर थाने में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पुराने विवाद में गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाद करने वाले लोग महिला को जबरदस्ती घर में उठा ले गए और मनमानी की कोशिश की। घर के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। जबकि शहबाजपुर गांव की रहने वाली एक दलित लड़की का आरोप है कि शनिवार की शाम वह कहीं जा रही थी। गांव के एक युवक ने लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में मनमानी की। विरोध करने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। मामले की जांच कराई गई है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। बाकी छेड़खानी के दोनों मामले आपसी रंजिश के लग रहे हैं। जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।