{"_id":"a4af35e9449e56ea02c57b68da2e46c6","slug":"rod-on-shopper-attacked-looted-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर रॉड से हमला, रकम लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पर रॉड से हमला, रकम लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से घर जा रहे दुकानदार पर कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया और 28 हजार रुपये लूट लिए। घायल दुकानदार का सीएचसी पर इलाज कराया गया।
पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
पिपरा नाजिर वार्ड निवासी हैप्पी उर्फ सन्नी नगर के ओवरब्रिज के नीचे कपड़े का दुकान चलता है। सोमवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह पैदल घर जा रहा था।
फौजी हाउस के समीप पहले मौजूद दो लोगों ने उसे रोक लिया। दुकानदार अभी कुछ समझ पाता कि एक युवक ने उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने उसकी जेब में रखे 28 हजार रुपये भी लूट लिए। हमले में घायल दुकानदार को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।
इस मामले में पुलिस मारपीट की वजह पुरानी रंजिश मान रही है और लूट का आरोप गलत बता रही है।
पुलिस ने इस मामले में दुकानदार की तहरीर पर लोहिया नगर वार्ड निवासी संजय और ओंकार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में दुकानदार की पिटाई हुई है। लूट की बात गलत है। केस दर्ज कर लिया गया है।