फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road blocked, CO altercation with

सड़क जाम किया, सीओ से नोकझोंक

Sun, 20 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 20 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व गायब व्यक्ति की लाश नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने पैना गांव के सामने चार घंटे तक सलेमपुर-बरहज मार्ग जाम रखा। 

शव बरामदगी को लेकर परिवारवालों और सीओ के बीच नोकझोंक हुई। सीओ ने 24 घंटे के भीतर शव बरामदगी का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

इस मामले में बरहज पुलिस ने गायब व्यक्ति के चाचा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

बरहज, पैना के कौशल पांडेय (47 ) पांच दिन पूर्व गांव के मुरारी यादव और धर्मेंद्र सिंह के साथ सरयू नदी के किनारे गए थे। उसके बाद से कौशल पांडेय का पता नहीं चल पा रहा है।

 पुलिस ने तीन दिन तक जाल डलवाकर शव की तलाश भी की। नदी किनारे से पुलिस ने कौशल पांडेय की शर्ट-पैंट, इनर, शाल, जाकेट बरामद किया। 

परिवारवालों ने गांव के दोनों लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया लेकिन शव बरामदगी न होने से नाराज परिवारवाले और गांववाले सुबह 9:30 बजे गांव के सामने सड़क पर उतर आए। 

लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर एसडीएम गिरिजेश चौधरी, सीओ सुधीर शर्मा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की।

 इस दौरान परिवारवालों से सीओ की नोकझोंक भी हुई। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई थानों की पुलिस आ गई। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर शव बरामदगी का आश्वासन दिया। 

अधिकारियों के मान मनौव्वल के बाद लोग दोपहर बाद 1:30 बजे माने और सड़क जाम समाप्त किया।

 एसओ ने बताया कि गायब व्यक्ति के चाचा हरिशंकर पांडेय की तहरीर पर मुरारी और धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुरारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed