फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue in Deoria attacking team

देवरिया में राजस्व टीम पर हमला

Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Revenue in Deoria attacking team
भटनी थाने में प्रदर्शन करते नाराज लेखपाल
भटनी के साहोपार गांव में चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया और खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां बरसाईं। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना में कानूनगो सुनील श्रीवास्तव, लेखपाल विंध्याचल मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल और भानू प्रताप यादव घायल हुए हैं।
विज्ञापन

यह टीम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार के निर्देश पर गई थी। बताते हैं कि चकरोड कब्जे के आरोपी रघुनाथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर रही राजस्व टीम से उलझ गए। और लोगों ने दखल देकर शांत किया तो लौट गए लेकिन कुछ देर बाद अपने कुछ लाठीधारी समर्थकों के साथ पहुंच कर हमला कर दिया। बाद में अन्य लेखपालों ने भटनी थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने छह नामजद और 10 के खिलाफ सरकारी टीम पर हमले, रिकॉर्ड नष्ट करने, कर्मचारियों से नकदी-फोन लूटने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर गांव से भागे हुए हैं।
विज्ञापन


साहोपार गांव में चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर मनबढ़ों के हमले से लेखपालों व राजस्व कर्मचरियों में गुस्सा भड़क गया। नाराज लेखपालों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस के छह नामजद और दस अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्य आरोपी रघुनाथ ने लाठियों से लैस भीड़ के साथ हमला करके कानूनगो सुनील श्रीवास्तव, लेखपाल विंध्याचल मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल और भानू प्रताप यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही जेब से मोबाइल फोन और 800 रुपये भी लूट लिए। सरकारी अभिलेख भी नष्ट किए हैं।


संगठन के अध्यक्ष अवधेश दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि कानूनगो की तहरीर पर साहोपार गांव के रघुनाथ, सोनू, बीरबहादूूर, मनोज, अनिल अजय, मनोज कुमार समेत दस अज्ञात लोगों पर लूट, हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बांधा डालना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed