{"_id":"582364234f1c1ba16fb38bbf","slug":"relatives-assault-bike-smashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों में मारपीट, बाइक तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारों में मारपीट, बाइक तोड़ी
देवरिया
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना (ब्यूरो )। छठ पर्व पर रिश्तेदारी में पहुंचे रिश्तेदारों के बीच घर में सोने को लेकर विवाद हो गया। आपस में लोगों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष नाराज होकर रात को देवरिया चला गया। बुधवार सुबह तैयारी के साथ कुछ लोग मारपीट करने पहुंचे। विवाद के बाद गांववालों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। आठ लोग घायल हो गए। दो बाइक टूट गईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद के बारे में जानकारी जुटाई। मईल इलाके के विजय पटवा रामपुर कारखाना के गोरयाघाट में परिवार के साथ रहते हैै। मंगलवार को छठ पर्व पर रिश्तेदारों को भोजन पर बुलाया था। गोरखपुर और देवरिया से लोग गए थे। रात को मकान में सोने को लेकर गोरखपुर और देवरिया से आए रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गई। विजय पटवा सहित अन्य लोगों ने बीचबचाव का मामले को शांत कराया। विवाद के बाद देवरिया के लोग चले गए। बुधवार सुबह नौ बजे के करीब चार बाइक पर सवार 12 लोग हॉकी, राड और डंडे के साथ गोरयाघाट पहुंचे।
उन्होंने गोरखपुरवाले रिश्तेदारों की खोजबीन शुरू की लेकिन वह सात बजे ही चले गए थे। इस बात से नाराज लोगों ने विजय पटवा के साथ मारपीट की। उनकी स्कूटी तोड़ दी। विरोध करने पर सुशीला देवी और गुड्डी की पिटाई कर दी। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह बीचबचाव करने पहुंचे लेकिन आरोपियों ने गांव के रामनयन यादव, किशुनपाली के जमालू की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
यह बात गांव में फैली। पूरा गांव लाठी-डंडे लेकर मनबढ़ों पर टूट पड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई है। गांव के लोग भी घायल हैं। तहरीर मिली तो केस दर्ज होगा।