{"_id":"f55209eed55ec6260c46ad560e6c3b0c","slug":"rape-the-accused-man-ran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार में युवती से रेप, आरोपी युवक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीबाजार में युवती से रेप, आरोपी युवक भागा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह घर से बाहर गई युवती को अकेला देखकर गांव क ा ही एक युवक उसे जबरदस्ती निर्जन स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
जानकारी होने पर गांव के लोगों ने मामले को आपस में ही सुलझाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता के पिता ने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने में जुटी है। गौरीबाजार के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार की सुबह घर से बाहर गई थी।
युवती को अकेला देखकर गांव का ही युवक उसे पकड़कर निर्जन स्थान पर ले गया और रेप किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद युवती घर पहुंची और परिवारवालों को आपबीती बताई।
धीरे-धीरे मामले की जानकारी गांववालों को भी हो गई। परिवार के लोगों ने युवक के परिवारवालों से शिकायत की।
पहले तो आरोपी के परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार किया, लेकिन जब युवक घर पर नहीं मिला तो मामले को सही माना। गांव में दिन भर मान-मनौव्वल का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
देर रात को युवती के पिता ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
शनिवार को पुलिस पीड़िता के पिता को समझाने में लगी रही, लेकिन बात नहीं बन पाई।
इस बारे में गौरीबाजार एसओ अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। रेप नहीं छेड़खानी की बात सामने आ रही है।
मामले की शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। मामला सही पाया गया तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।