देवरिया में किशोरी से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना शुक्रवार रात की है। मामला प्रकाश में आने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां किशोरी के घरवालों के साथ मारपीट की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन पर गैंगरेप और एक अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि तीन किशोरों ने किशोरी को अगवा कर निजी विद्यालय में ले गए और गैंगरेप किया।
किशोरी के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। डेढ़ घंटे बाद किशोरी को खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किशोरी के परिजन थाने तहरीर लेकर जा रहे थे।
इसी बीच आरोपी के परिवारवालों ने उन्हें रोककर बात करने लगे। शनिवार की शाम गैंगरेप को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसी बीच एक आरोपी के पिता ने किशोरी के घरवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जिससे पंचायत में खलबली मच गई। विवाद के बाद किशोरी परिवार के साथ थाने में पहुंची। पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।