{"_id":"570a94bd4f1c1bac6ac810ca","slug":"rape-accused-arrested-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेप आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहला फुसलाकर किशोरी को भगाने और उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नौ माह पूर्व किशोरी को पुलिस ने बरामद कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर गोपालगंज जिले के बेलरूआ गांव निवासी रंजय शर्मा पिछले बीस जनवरी को भगा ले गया था। पुलिस ने इस मामले में रंजय के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया जबकि आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया। वहीं फरार चल रहे रंजय शर्मा को पुलिस ने चनुकी घाट से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ विनोद यादव ने बताया कि पन्द्रह माह से युवक वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।