फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid on petrol pumps1

रुद्रपुर में पेट्रोल पंपों पर छापामारी

Fri, 05 May 2017 11:03 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 05 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पेट्रोल पंप पर घटतौली का मामला जांच के बाद खुलने लगा है। शुक्रवार को जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल की टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर छापा मार कर नाप-तौल की जांच की। पांच पेट्रोल पंपों की सघन जांच की गई। घटतौली उजागर होने पर टीम ने उसरा और मदनपुर स्थित दो पेट्रोल पंप के तीन नोजल सीज कर दिया।      
विज्ञापन


जिला  पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय के नेतृत्व में इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर नमन पांडेय, एसडीएम घनश्याम, नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित, पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त की टीम ने रुद्रपुर तहसील के मदनपुर, पकड़ी, उसरा और रुद्रपुर में पेट्रोल पंपों की जांच की। जांच के दौरान मदनपुर और उसरा में घटतौली का मामला उजागर हुआ। अनियमितता मिलने पर मदनपुर में इंडियन ऑयल के किसान सेवा केंद्र पर एक नोजल और उसरा बाजार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अपना पंप पर दो नोजल सीज कर दिया गया। बताया गया कि उसरा और मदनपुर के पेट्रोल पंप पर डीजल मापने में घटतौली का मामला प्रकाश में आया।  रुद्रपुर क्षेत्र में छापामारी के बाद पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मचा है। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि पांच लीटर ऑयल की जांच में 25 मिली लीटर की कमी को मशीनी दोष माना जाता है। लेकिन 25 मिली से अधिक की कमी घपलेबाजी की श्रेणी में आएगा। मदनपुर और उसरा में जांच के दौरान करीब 35 मिली लीटर की घटतौली पाई गई। उसरा बाजार में दो और मदनपुर में पंप का एक नोजल सीज कर दिया गया है। घटतौली करने वाले पंपों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed