फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   POLICE SEEKING MADANPUR CLASH VICTIM

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jan 2017 11:35 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
POLICE SEEKING MADANPUR CLASH VICTIM
मदनपुर कांड से दहशतजदा लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार हैं। - फोटो : अमर उजाला
मदनपुर थाना फूंकने और असलहा लूटने के नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस लूटे हुए असलहों की बरादमगी के लिए आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां भी छापामारी कर रही है। मदनपुर कांड के पांचवें दिन भी कस्बे के हालात सामान्य नहीं हुए। चौराहे पर एक-दो दुकानें खुली, पर आबादी के बीच कर्फ्यू जैसे हालात कायम है। करीब 35 हजार की आबादी वाले कस्बे में लोग अपने घरों पर ताला लटका कर फरार है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने चौराहे पर मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से दुकानें खोल कर काम करने की अपील की। जिससे हालात में सुधार हो सके। हालांकि प्रशासन के कई बार अपील के बाद भी लोग दुकानें नहीं खोले। रविवार की सुबह पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर दबिश दी। घर पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उनके सगे संबंधियों के यहां भी तलाश किया।
विज्ञापन

पुलिस के लिए लूटे हुए असलहे बरामद करना चुनौती बना है। चौराहे पर पुलिस और राहगीरों की चहलकदमी दोपहर में रही। शाम होते ही मुख्य सड़क पर सन्नाटा छा गया। आबादी के बीच कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। लोग घरों पर ताला लगाने के बाद उसे रस्सी से बांध कर फरार हुए हैं। कुछ तो घरों के सामने देवी देवताओं के फोटो लगाकर ताला लगाए हैं। सैकड़ों घरों की गलियों में सूनसान सड़कों पर पीएसी गश्त करते हुए मिली। कस्बा स्थित आठ मस्जिदों में सिर्फ सफाई और अजान करने वाले ही दिखाई दिए। अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने कहा कि पुलिस सिर्फ बवाल करने वालों की धर पकड़ में लगी है। अन्य लोग सामान्य रुप से अपने कार्य में लग जाए। निर्दोषों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। दुकानें खुलने से स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed