फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police department, altering command tainted hands

पुलिस महकमे में फेरबदल, दागी के हाथ कमान

Wed, 19 Oct 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 19 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police department, altering command tainted hands
police - फोटो : amar ujala
देवरिया। लार कांड में खाकी पर लगे धब्बे को धोने के लिए बुधवार रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया लेकिन लार के थानेदार अंशुमान यदुवंशी पर कार्रवाई की बजाय एसपी ने उन पर भरोसा जताया। और कार्यक्षेत्र बदलकर एकौना कर दिया गया।
विज्ञापन


राजनीतिक पकड़ वाले उपनिरीक्षकों की खूब चली। मनचाही पोस्टिंग हासिल करने में कामयाब हो गए। 13 थानेदारों के तबादले को चुनावी समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव आयोग की नीतियों की जद में आए तय अवधि से अधिक समय से जमे निरीक्षकों को रिलीव नहीं कर नई तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन


लंबे समय से महकमे में तबादले की चर्चा चल रही थी। त्योहार बाद तबादले होने थे। लार कांड की वजह से कुछ दिनों के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब लार में माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, ऐसे में तबादले को अमली जामा पहना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक राजाराम को तरकुलवा, निरीक्षक अनिल पांडेय को तरकुलवा से रुद्रपुर, निरीक्षक रामअवतार यादव को रुद्रपुर से कोतवाली सदर, उपनिरीक्षक मृत्युंज्य पाठक को रामपुर कारखाना से खुखुंदू, अजय ओझा को खामपार से बरहज, राजेंद्र यादव को बरहज से भाटपाररानी, नितीश श्रीवास्तव को खुखुंदू से लार, उपनिरीक्षक परमाशंकर यादव को रामपुर कारखाना  भेजा गया।


अंशुमान यदुवंशी  को लार से एकौना, एसओ एकौना को रुद्रपुर कोतवाली, विजय नारायण को बनकटा से  खामपार, गजेंद्र राय को भाटपाररानी से भलुअनी जबकि भलुअनी के थानेदार जयप्रकाश यादव को बनकटा की कमान सौंपी गई है। सदर के प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed