{"_id":"571e50364f1c1b0f75a91869","slug":"petrolpump-and-gas-warehouse-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे पेट्रोलपंप और गैस गोदाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल-बाल बचे पेट्रोलपंप और गैस गोदाम
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिड़रा घाट में डंठल में लगी आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ता देख बचाव में जुटे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना क्षेत्र में डंठल में लग रही आग से रोज दहशत फैल रही है। सोमवार को डंठल में लगी आग से गांवों में भगदड़ मच गई। डंठल में लगी आग आबादी की ओर बढ़ता देख लोग बुझाने में जुट गए। इस दौरान पेट्रोल पंप और गैस गोदाम भी बाल बाल बच गया।
पिड़रा गांव के सरेह में दोपहर में डंठल की आग पछुहा हवा के सहारे पेट्रोलपंप के करीब पहुंच गई। पंप की ओर आग बढ़ता देख लोगों के होश उड़ गए। कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर बचाव कार्य में लग गए। रामलक्षन क्षेत्र के शिवपुर गांव के डंठल में लगी आग गांव में घुसने लगी। तेज हवा से आग निलांश गैस गोदाम के करीब चली गई। गांव वाले गोदाम से सिलेंडर लेकर बचाव करने को भागने लगे।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने में सफल रही। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एकौना क्षेत्र के नगवा गांव के करीब भी आग पहुंचने पर हड़कंप मच गया। गांव के युवकों ने पंपिंगसेट चालू कर आग को बुझाया। सुबह नौ बजे सेमरौना और अवस्थी गांव के बीच भी डंठल में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। डंठल में आग लगने से लोग पूरे दिन परेशान रहे।