फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Opposition on opening liquor shop

शराब की दुकान खोलने पर हंगामा मचाया

Fri, 19 May 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 19 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Opposition on opening liquor shop
मोहरभाई चौक पर शराब के दुकान बंद करने के दौरान जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। नगर में आबादी के बीच लाइसेंसी शराब की दुकान खोलने को लेकर बवाल हो गया। दुकान पर पहुंचे उग्र लोगों को देख सेल्समैन और वर्कर दुकान बंद कर भाग गए। लोगों ने दुकान पर ईंट-पत्थर चलाए और बाहर लगे बोर्ड को तोड़ दिया। दुकानदार के पक्ष में पहुंचे पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


नगर के मोहर भाई चौक पर लाइसेंसी शराब की तीन दुकान है। यहां से कुछ ही दूरी पर सरकारी अस्पताल और स्कूल भी है। इसका हवाला देते हुए लोगों ने शराब की दुकान घनी आबादी से दूर हटाने की मांग की। ठेकेदार ने लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज लोग शुक्रवार को दिन में करीब नौ बजे दुकान पर पहुंचे और ईंट-पत्थर चलाने लगे। उग्र लोगों का तेवर देख दुकान बंदकर सेल्समैन और वर्कर भाग निकले।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक लोगों ने दुकान पर हंगामा किया। दुकानदारों के पक्ष में पहुंचे तीन लोगों की पिटाई प्रदर्शनकारियों ने कर दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया और ठेकेदार को शराब की दुकान बिना अफसरों के अनुमति लिए नहीं खोलने की बात कही। वहीं प्रदर्शनकारी पूर्व प्रधान रामसिंह यादव, भोला, सुरेंद्र आदि ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन यहां शराब की दुकान संचालित कराता है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शराब की दुकान खुलने का लोग विरोध कर रहे थे। उसे बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed