{"_id":"5829f29d4f1c1b61368fe339","slug":"one-killed-in-the-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत, छह घायल
देवरिया
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कई जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्नान कर लौट रहीं महिलाओं समेत पांच लोग टेंपो पलटने से घायल हो गए। कई लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर कारखाना कस्बा निवासी मोहम्मद अब्दुल्लाह सोमवार शाम पांच बजे के करीब चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच टेंपो ने ठोकर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया।
डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर रहियहवा से कुछ महिलाएं और पुरुष कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पैकौली गई थीं। सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। कोतवाली के उसरा के पास टेंपो पलट गई। धरमी देवी, किसुनदेव, मंजू, बैजंती, राजेन्द्र सहित अन्य लोग घायल हो गए। कुशीनगर, रामकोला लाला छपरा गांव निवासी सुमित सिंह मित्र धीरज सिंह के साथ देवरिया आए थे।
सोमवार शाम वह लौट रहे थे। रामपुर कारखाना सिरसिया के पास कसया की तरफ जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमित सिंह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही। पुलिस ने घायल के घर पर सूचना दी है।