फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nephew died in the accident, the injured uncle 1

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा जख्मी

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Nephew died in the accident, the injured uncle 1
सड़क हादसे के बाद गुठनी-दरौली सड़क जाम करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने चपेट में लिया। हादसे में भतीजे की मौत हो गई और चाचा घायल हो गए। नाराज लोगों ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ कर पिटाई की। उग्र लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। गुठनी-दरौली मार्ग पर तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सिवान, गुठनी थानाक्षेत्र के बरपलिया गांव निवासी 40 वर्षीय नंदलाल राम 20 वर्षीय भतीजे मनीष को बाइक से लेकर रविवार सुबह करीब 6.30 बजे घर से गुठनी जा रहे।
विज्ञापन


वह गांव के बाहर गुठनी-दरौली मार्ग पर पहुंचे थे कि दरौली की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। भतीजा मनीष की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नंदलाल का इलाज सिवान जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और चालक की धुनाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने सात बजे सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ रामबच्चन राम, बीडीओ आशुतोष कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद 10 बजे जाम खत्म हुआ। युवक की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। एसओ मो. अकबर ने बताया कि चालक हिरासत में है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। डेढ़ घंटे तक बाद पहुंची 100 डायल पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। चकरवा बहोरदास गांव निवासी प्रकाश की 30 वर्षीय पत्नी किरन रविवार को सलेमपुर इलाज के लिए आई थी। वापस जाते समय गांव के सामने भटनी-वाराणसी रेलवे लाइन पार कर रही थी।           


करीब 2.30 बजे भटनी से मडुआडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रकाश मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता है। उसके एक साल की बेटी गुड़िया और तीन साल का बेटा छोटू है। पत्नी के मौत के बाद पति बदहवाश हो गया। एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि ट्रेन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed