फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   neighborhood went stones

दो मोहल्ले के लोगों के बीच ईंट-पत्थर चले

Tue, 01 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

मझौलीराज नगर में दो मोहल्ले के युवकों के बीच सोमवार की शाम ईट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्ष के करीब छह युवकों को चोटें आईं।

विज्ञापन

सभी का इलाज निजी चिकित्सक के यहां हुआ। उधर विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक फरार हो गए। पत्थरबाजी की वजह किसी लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मझौलीराज नगर के पवरिया टोला और हनुमान चौक के युवक सोमवार की शाम करीब आठ बजे मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की वजह लड़की से जुड़ा था। मारपीट की जानकारी होने पर दोनों मोहल्ले के कई अन्य भी मौके पर पहुंच गए ।


इस दौरान दोनों पक्षों में ईट-पत्थर चलने लगे। इससे हनुमान चौक पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक वहां से भाग निकले। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस देर रात तक हनुमान चौक पर जमी रही। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान करीब छह लोगों को चोटें आई हैं।


इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को भी हनुमान चौक के लोगों पर नजर रखी।


मझौलीराज चौकी इंचार्ज ने बताया कि दो मोहल्ले के लोगों ने बीच पत्थरबाजी हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed