फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mnbdhon beaten the groom and guests

मनबढ़ों ने दूल्हे और बारातियों को पीटा

Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
     Mnbdhon beaten the groom and guests
कुर्सी और चारपाई तोड़ डाली। - फोटो : अमर उजाला
भटनी। बनरही गांव में मनबढ़ों ने कुर्सी पर बैठने को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी। दूल्हे को भी पीटा। लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद वाहनों पर पथराव किया। कुर्सी और चारपाई तोड़ डाली। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ भाग निकले। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


गौरीबाजार थाना के धनौती से गुरुवार की रात बनरही गांव में जगदीश गुप्त के घर बारात आई। द्वारपूजा के बाद आर्केस्ट्रा प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी चल रही थी। गांव के लोग भी आर्केस्ट्रा देखने आए थे। गांव के कुछ मनबढ़ कुर्सी से बारातियों को उठाने लगे। इस पर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते मनबढ़ युवक लाठी-डंडा से बारातियों की पिटाई करने लगे। बाराती बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ा कर बारातियों की पिटाई की। दूल्हा संजीव गुप्ता को भी पीटा। बारात में आए कई वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कुर्सी और चारपाई को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। मनबढ़ों के उपद्रव से सहमे बारातियों ने यूपी-100 नंबर पर फोन किया। पुलिस सूचना के दो घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनौती निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के चाचा बृजकिशोर गुप्त ने नामजद तहरीर दी है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed