फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   merchant navy worker died in goa

मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की गोवा में मौत

Mon, 19 Feb 2018 11:58 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 19 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
merchant navy worker died in goa
प्रिंस फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सक्तुवा गांव निवासी नंदू सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह (21) की गोवा में मौत हो गई। वह मर्चेंट नेवी में काम करता था। तीन दिन पहले उसके पिता के पास प्रिंस के ऑफिस से फोन आया था कि वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा है और उसका कोई पता भी नहीं कि वह कहां है। इस सूचना के बाद से घरवाले भी परेशान हो गए। इसी बीच 17 फरवरी को प्रिंस के ऑफिस से उसके पिता नंदू के पास फोन आया कि बेटे की लाश समुद्र में मिली है। यह सुनकर नंदू के पांव तले जमीन खिसक गई। नंदू लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वे वहीं से सीधे गोवा पहुंचे। परिवार के अन्य लोग भी गोवा पहुंच चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर प्रिंस की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

प्रिंस की मौत के बाद उसकी दो छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदू सिंह जीविकोपार्जन के लिए 15 साल पहले लुधियाना जाकर नौकरी करने लगे थेे। घर पर पत्नी विद्यावंती तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती थीं। धीरे-धीरे बड़ी बेटी शादी योग्य हो गई। नंदू मेहनत कर के किसी प्रकार रुपये जुटाकर बड़ी बेटी की शादी कर दी। बड़ा बेटा प्रिंस शुरू से ही पढ़ाई में होनहार था। उसने इंटर तक पढ़ाई सेंट्रल एकेडमी में की। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में निकल पड़ा। 
विज्ञापन

पिता को भी उम्मीद थी कि बड़ा बेटा घर की गरीबी दूर करेगा। तीन साल पहले प्रिंस गोवा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई। धीरे-धीरे परिवार में खुशहाली आने लगी। प्रिंस ने छोटी बहनों प्रिया और आंचल के लिए बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था की। उसका छोटा भाई संगम भी भाई की तरह लगन से पढ़ रहा है। इसी बीच प्रिंस की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। गांव में भी जिसने सुना, अवाक् रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed