फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Meal-making teenager dies

भोजन बना रही किशोरी जलकर मरी

Mon, 15 May 2017 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 15 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Meal-making teenager dies
आग में जलकर राख हुई मजदूर की झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
घांटी बाजार। भोजन बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग में घिरी किशोरी की जलकर मौत हो गई। गांववालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार से मिलकर तहसीलदार ने सरकारी योजना के तहत मदद का आश्वासन दिया। भटनी थानाक्षेत्र के मदनचक गांव निवासी लक्ष्मण चौहान की 13 वर्षीय बेटी बब्बी सोमवार की शाम करीब छह बजे भोजन बना   रही थी।
विज्ञापन


चूल्हे से अचानक निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ लिया। किशोरी अभी कुछ समझ पाती कि आग चारों तरफ फैल गया और वह घिर गई। चीख-पुकार सुनकर गांववाले बचाने का प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली और आग में जलकर मौत हो गई। मौके पर पुलिस और तहसीलदार पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले तहसीलदार ने ढांढस बढ़ाया और आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लक्ष्मण चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बब्बी इकलौती बड़ी बेटी थी। इसके बाद दो बेटे रोशन और दीपू हैं। मां लाली देवी के सामने बेटी बब्बी आग में जल मरी। चाह कर भी मां बेटी को नहीं बचा सकी। इसके मौत से लाली बदहवाश हो गई है। वहीं छोटे भाइयों के चेहरे पर बहन की मौत का गम साफ झलक रहा है। गांववालों की मानें तो बब्बी मां का काफी ख्याल रखती थी और घर के कार्यों में हाथ बंटाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed