{"_id":"58d801ae4f1c1ba6091a13ff","slug":"marerega-s-je-to-be-beaten-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के जेई को बंधक बनकार पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा के जेई को बंधक बनकार पीटा
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के मामले में सुलह नहीं करने पर कुछ लोगों ने जेई पर हमला कर दिया। घटना रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुई। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के रामनाथ देवरिया निवासी रामतीरथ पांडेय पुत्र मुरली पांडेय सलेमपुर मनरेगा में जेई है। उन्होंने बताया कि 17 जून को बगल के कुुछ लोगों ने पत्नी के साथ जबरदस्ती किया था। एक सप्ताह पहले कामलबंद बयान हुआ था। आरोपी केस वापस लेने की धमकी दे रहे है। रविवार को मां की दवा लेने के लिए बाइक से सीसी रोड पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया। हेलमेट उतारकर मेरी पिटाई कर दी। कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि ब्रेसलेट सहित अन्य सामान लूट लिया। विवाद की सूचना पर आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद घरवालों ने मारपीट, लूटपाट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। मारपीट की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।