फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Marble businessman shot in critical condition

मार्बल कारोबारी को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 05 Feb 2017 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 05 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Marble businessman shot in critical condition
प्रतीकात्मक तस्वीर
देवरिया। मार्बल कारोबारी को बदमाशों ने रविवार की सुबह गोली मार दी। गोली लगते ही कारोबारी जमीन पर गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रुद्रपुर की तरफ भाग हो गए। गोली कारोबारी के पेट में लगी है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मौके पर भी किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी। जिसके कारण पुलिस पसोपेश में है। भटवलिया मोहल्ला निवासी सुशील जैन (42) पुत्र कमर लाल जैन मार्बल कारोबारी हैं। रुद्रपुर मोड़ चौराहे पर उनकी मार्बल की दुकान है। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे के करीब वह दुकान सेे बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। कुछ बात होने के बाद पीछे बैठे युवक ने सुशील के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही बदमाश रुद्रपुर की तरफ भाग गए। खून निकलने के बाद कारोबारी ने शोर मचाया। हालांकि गोली चलने की आवाज किसी ने मौके पर नहीं सुनी। सामने मौजूद कबाड़ी वाले ने अन्य लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कारोबारी गोरखपुर चला गया। पुलिस की एक टीम जब गोरखपुर पहुंची तो पता चला कि घायल लखनऊ रेफर हो गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रुद्रपुर मोड़ पर किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।



जब लोग मदद के लिए पहुंचे तो घायल कारोबारी ने बताया कि उनकी आंत फट गई हैं। मौके पर जांच करने पहुंचे एसएसआई मृत्युंजय पाठक ने बताया कि गोली की सूचना पर पुलिस गई थी। इमरजेंसी में उपचार करने वाले डॉक्टर भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। एक टीम मेडिकल कॉलेज गई तो पता चला कि घायल लखनऊ रेफर हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed