फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man killed in clash for gas agency

गैस एजेंसी विवाद में बुझ गया घर का चिराग

Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के विवाद में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। सुनियोजित तरीके से युवक की हुई हत्या से पिंडी गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पट्टीदार घर छोड़ेकर फरार हो गए। बीचबचाव में घायल तीन चचेरे भाइयों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन


पिंडी गांव के नरेंद्र और बैजनाथ पट्टीदार हैं। तीन वर्ष पूर्व दोनों ने रसोई गैस एजेंसी के लिए फार्म भरे। नरेंद्र के नाम गैस एजेंसी हो गई। बैजनाथ साझेदारी के लिए नरेंद्र पर दबाव बनाने लगा लेकिन वह राजी नहीं हुए। बैजनाथ ने गैस एजेंसी के मानक पर सवाल खड़ा करते हुए विभागीय अफसरों से शिकायत की और हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर दिया। इसी विवाद में गैस एजेंसी आज तक नहीं खुल पाई। कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ। डेढ़ साल पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सड़कड़ा गांव के पास गोली चलाई थी। पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन


देवरिया तहसील में भी मुकदमे की पैरवी के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए थे। रविवार शाम करीब 7 बजे बैजनाथ का इकलौता 20 वर्षीय बेटा सुमित बाइक से उपला लेकर घोठा पर जा रहा था। पट्टीदारों ने लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। उसकी जान चली गई। चचेरे भाई दिलीप, नीतेश और रामू घायल हो गए। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के नरेंद्र को भी चोटें आईं हैं। एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed