फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mama's in-laws killed Bhajan

मामा की ससुराल आए भांजे की हत्या

Tue, 23 May 2017 10:39 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 23 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mama's in-laws killed Bhajan
प्रशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सलेेमपुर। मामा की ससुराल आए भांजे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर खेत में भोर में उसकी लाश लोगों ने देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। कोतवाली में पहुंचे घरवालों ने एक-दूसरे पर बच्चे की हत्या का आरोप  लगाते हुए हंगामा करने लगे और शव का पोस्टमार्टम कराने का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। एसपी राजीव मल्होत्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन


लार नगर के कोइरी टोला वार्ड निवासी कांती देवी की शादी करीब छह साल पहले बनकटा थाने के ससना गांव के हेमंत कुशवाहा से हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद पति की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद कांती इकलौते बेटे नौ वर्षीय प्रशांत उर्फ गुनगुन के साथ मायके में रहने लगी। सोमवार को प्रशांत मां के साथ मामा धर्मेंद्र कुशवाहा की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव निवासी राजमंगल के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शादी की आधी रात के बाद प्रशांत लापता हो गया। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को अल सुबह किशोर की लाश घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिली। उसके गर्दन में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी थी और काला निशान था। किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही कांती के ससुराल वाले कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के सामने कांती पर ससुराल और कांती आपे जेठ पर प्रशांत की हत्या कराने का आरोप मढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कोतवाली में घुसी भीड़ को खदेड़ा और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट और डाग स्क्वाड की टीम ने साक्ष्य जुटाया। एसपी ने बताया कि कांती की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अप्राकृतिक दुष्कंर्म की पुष्टि  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed