फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Main accused Monu arrested

मुख्य आरोपी मोनू गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 23 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन के दौरान एडीओ पंचायत के साथ दुर्व्यवहार, बंधक बनाने समेत अन्य आरोपों में नामजद मुख्य आरोपी मोनू तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसपी ने आरोपी मोनू पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस को 25 दिन बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

जन समस्याओं और विकास कार्यों में धांधली की मांग को लेकर राष्ट्रीय महिला मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशीला के नेतृत्व में लोगों ने 28 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय का घेराव किया था।
विज्ञापन


कार्यालय में बीडीओ के न होने पर लोगों ने एडीओ पंचायत रमेश चन्द्र तिवारी को बंधक बना लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और एडीओ पंचायत के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारियों ने उनको छोड़ दिया। एडीओ पंचायत ने इस मामले में मोनू तिवारी समेत 19 लोगों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने, रुपये व सोने का चेन लूटने, सरकारी अभिलेख फाड़ने का केस दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मचारियों के अलावा विकास भवन के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसके चलते कई दिनों तक जिले का माहौल गरम रहा।


पुलिस ने नोनापार गांव निवासी, मुख्य आरोपी मोनू तिवारी को नोनापार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

इस बाबत एसओ ने बताया कि एडीओ पंचायत के साथ दुर्व्यवहार, बंधक बनाने समेत अन्य आरोपों में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed