{"_id":"589f500e4f1c1b865237d12f","slug":"madanpur-caught-with-cartridge-case-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस के साथ पकड़ा गया मदनपुर कांड का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारतूस के साथ पकड़ा गया मदनपुर कांड का आरोपी
देवरिया
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मदनपुर थाना जलाने और असलहा लूटने में नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर में दस कारतूस मिले। पुलिस ने मदनपुर कांड के आरोपी को आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। चार जनवरी को राप्ती नदी में मदनपुर कस्बे के युवक की लाश मिलने के बाद उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी थी।
इस दौरान लोगों ने पुलिस के असलहे जला दिए। मालखाने में रखा असलहा और कारतूस लूट लिए। मामले में पुलिस ने 43 नामजद सहित एक हजार अज्ञात लोगों पर 22 धाराओं में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजेद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मदनपुर कांड का एक आरोपी घर आया है।
पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मदनपुर के पुरवा मोहल्ला निवासी साधू उर्फ सैदुल्लाह मदनपुर कांड में नामजद है। उसके घर से थ्री नाट थ्री राइफल की दस गोलियां मिली।