{"_id":"57eea15f4f1c1bf0455745e6","slug":"lasted-all-night-checking-stations-and-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात चली स्टेशन व होटलों में चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी रात चली स्टेशन व होटलों में चेकिंग
देवरिया
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पूरी रात शहर के विभिन्न होटलों के साथ संवेदनशील जगहों पर पुलिस का सर्च अभियान चला। संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा आधी रात से ही बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने देवरिया से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में तलाशी ली। हालांकि, संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लगा।
सीओ सिटी अजय कुमार सिंह की अगुवाई में शहर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय फोर्स के साथ चेकिंग में लगे रहे। सिविल लाइंस रोड, पुरवां, स्टेशन रोड के होटलों की तलाशी ली गई। खासकर पांच की संख्या में रुकने वाले लोगों के कमरों को आधी रात को खुलवाकर तलाशी ली गई। वाहनों की सघन चेकिंग भी हुई। जीआरपी ने सदर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। भीड़ वाले इलाके, लोगों के बैग और ट्रेनों को चेक किया गया। कई घंटे तक पुलिस हरकत में रही। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।
बिहार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई। लार, सलेमपुर, बनकटा, खामपार, भटनी, भाटपाररानी, रुद्रपुर, गौरीबाजार की पुलिस को सकर्त कर दिया गया है। बघौचघाट प्रतिनिधि ने अनुसार बिहार के पकहा, विशुनपुरा, कुशीनगर बार्डर, तरकुलवा में पुलिस ने सघन चेकिंग की। शुक्रवार को भी पुलिस ने अभियान जारी रखा।