{"_id":"5722436b4f1c1b0a61a9281a","slug":"kidnapping-story-turned-out-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली मजदूर के अपहरण की कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी निकली मजदूर के अपहरण की कहानी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हाथ लगा झूठे अपहरण की कहानी में गायब हुआ युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना के नरायनपुर गांव से एक मजदूर के अपहरण की कहानी झूठी निकली। वह दो माह से गोरखपुर में मजदूरी कर रहा था। मामले में गांव के चौराहे पर प्रेक्टिस करने वाले एक चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी और अपहरण का मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार की सुबह झूठी अपहरण की कहानी में गायब चल रहे युवक को पुलिस ने पचलड़ी चौराहे से बरामद कर न्यायालय भेज दिया।
गांव के हरिकेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि झगहा थाना के दीपक यादव चौराहे पर मेडिकल की प्रेक्टिस करते है। उन्होंने उसके छोटे भाई सूरज का अपहरण कर लिया है। आरोप लगाया कि सूरज को अपहरण कर उसके हिस्से की 13 कट्ठा जमीन भी अपने नाम दर्ज करा ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी और अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस गश्त पर निकली थी कि सूरज को पचलड़ी चौराहे पर घूमते हुए देखे जाने की सूचना मिली। जिस पर उसके भाई हरिकेश की मौजूदगी में सूरज को बरामद किया। सूरज ने बताया कि जमीन का बैनामा करने के बाद वह गोरखपुर चला गया। जहां वह मजदूरी कर रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक को न्यायालय भेज दिया गया है। विवेचना पूरी कर रिपोर्ट लगा दी जाएगी।