फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Just tinkering with the old

बस में महिला के साथ छेड़छाड़

Thu, 12 Jan 2017 11:22 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 12 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Just tinkering with the old
डेमो पिक
सलेमपुर (ब्यूरो)। प्राइवेट बस में सवार महिला यात्री के साथ खलासी ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले लिया। एक सफेदपोश के दबाव में पुलिस ने थाने में पंचायत कर सुलह करा दिया और आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र की एक महिला पति के साथ गोरखपुर से लार आने के लिए प्राइवेट बस में सवार हुई। गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे बस लार पुलिस चौकी के समीप पहुंची। सवारी उतर रहे थे। इस दौरान बस का खलासी महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पति को भला-बुरा कहा। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले ली।
विज्ञापन


कार्रवाई की बजाए एक सफेदपोश के दबाव में आई पुलिस ने पैतरा बदल दिया। महिला पर छेड़छाड़ की शिकायत वापस करने का दबाव बनाने लगी। महिला तहरीर वापस लेने को तैयार नहीं। पुलिस ने महिला के आरोप को झूठा बताते हुए आरोपी सतीश का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट बस गोरखपुर से परासी चकलाल तक चलती है। लार इंस्पेक्टर डॉ. विनय प्रकाश राय ने बताया कि छेड़छाड़ का आरोप गलत है। किराए को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed