फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Je Electricity Department arrested bribery

घूस लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2016 10:13 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Je Electricity Department arrested bribery
घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार बिजली विभाग के जेई रोहिताश कुमार और विजलेंस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। बिजली विभाग के अवर अभियंता रोहिताश कुमार को बुधवार को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने जेई के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। उन्हें बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार न्यायालय गोरखपुर में पेश किया जाएगा।

कन्हौली गांव निवासी रामसहाय गांव में 10 हार्स पॉवर का मोटर लगाकर चक्की चलाते हैं। काम कम होने के कारण वह मोटर का पॉवर घटा कर 7.5 हार्स पॉवर कर दिए, लेकिन बिजली का लोड़ कम नहीं हुआ। वह लोड कम कराने के लिए छह माह से बिजली विभाग का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


रामसहाय का कहना है कि जेई रोहिताश कुमार लोड कम करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों से मिलने के बाद भी जेई बिना रुपये लिए लोड कम करने को तैयार नहीं हुए। अंत में वह एसपी विजिलेंस से मिलकर शिकायत किए। एसपी कुश सौरभ ने टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया। टीम ने रामसहाय  से जेई से बात कराई। उसने रिश्वत की रकम पांच हजार तीन किस्तों में देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को रामसहाय  रंग लगे नोट लेकर सुबह दस बजे जेई के दफ्तर में पहुंच गया। उनके साथ विजिलेंस टीम भी मौजूद थी। करीब 12 बजे जेई को घूस का रकम दिया। नोट लेते ही विजिलेंस टीम ने जेई को दबोच लिया।बिजलेंस टीम के प्रभारी एके सिंह  ने बताया कि जेई का हाथ धुलवाने पर उसका हाथ लाल हो गया।  कहा कि जेई को कोतवाली के लॉकअप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed