{"_id":"5748886a4f1c1b32076913ac","slug":"invaded-by-bees-to-defecate-in-the-open-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करते शख्स पर मधुमक्खियों ने धावा बोला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शौच करते शख्स पर मधुमक्खियों ने धावा बोला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Fri, 27 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा में शौच करने गए मजदूर के पर मधुमक्खी का छत्ता गिर गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने मजदूर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई।
भैंसही गांव निवासी बुचन पटेल का 18 वर्षीय बेटा शिवाय मजदूरी कर घर वालों का पेट पालता था। शुक्रवार को दोपहर में करीब 2.30 बजे गांव के बाहर शौच करने गया था। शौच करते समय अचानक पेड़ पर लगा मधुमक्खी का छाता टूटकर उसके ऊपर गिर गया और मधुमक्खियां डंक मारने लगी। युवक अपनी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुआ और खेत में छटपटाकर उसने दम तोड़ दिया। भय से गांव वाले भी तमाशाबीन बने रहे।
मधुमक्खियों के शांत होने के बाद पहुंचे लोगों ने उसे एंबुलेंस से लेकर बनकटा पीएचसी पर पहुंचा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर दो भाईयों में छोटा था। घर वालों ने लाश का पीएम कराने के बजाए गांव वालों की मदद से दाह संस्कार कर दिया।