फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   infant killed by bang

दुधमुंही बच्ची को पटककर मार डाला

Sat, 19 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 19 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
infant killed by bang
बच्‍चे काे पटककर मार डाला।
देवरिया के बघौचघाट सास से झगड़े के बाद एक महिला ने सात माह की बेटी को पटककर मार डाला। यह सनसनीखेज मामला गुरुवार की रात कोईरी पट्टी गांव में प्रकाश में आया। पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। कोईरी पट्टी गांव की महिला अपनी सात माह की बेटी, दो बेटे और सास के साथ रहती है। पति बाहर रह कर काम करता है। गांव में चर्चा है कि महिला का अपने पति और सास से अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब नौ बजे सास और महिला में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला सात माह की बेटी को गोद में ले रखी थी। विवाद से गुस्साई महिला ने बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सास के रोकने पर महिला ने बच्ची को दुबारा जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद दोनों रोने-बिलखने लगीं। गांव के लोगों ने रोने की आवाज सुनी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात में ही महिला ने बच्ची को नदी के किनारे दफन कर दिया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई।


गांव के लोगों ने नदी के किनारे बच्ची की तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। थानाध्यक्ष रामअशीष यादव ने बताया कि किसी ने कोई सूचना या तहरीर नहीं दी है। अगर घटना हुई है तो गांव के लोगों से संपर्क कर सच्चाई जानने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed