फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In greed for cheap car 2.49 lakh gone

सस्ती गाड़ी के लालच में गवांए 2.49 लाख

Thu, 21 Jan 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 21 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
इंटर का छात्र पिकअप पाने की लालसा में जालसाज की बातों में आकर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने सात बार में छात्र से 2.49 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन


ठगों से संपर्क टूटने के बाद छात्र अपने दोस्त के साथ उनकी तलाश में मुंबई तक गया। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। छात्र की मां ने भटनी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा दुबौली गांव निवासी फूलझड़ी देवी का बेटा विकास इंटर का छात्र है। वह देवरिया रहकर कंप्यूटर की पढ़ाई करता है।

विकास के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। 21 दिन पूर्व एक समाचार पत्र में मामूली रुपये में मालवाहन खरीदने का विज्ञान प्रकाशित हुआ था और मोबाइल नंबर दिया हुआ था।
विज्ञापन


छात्र अपनी मां से सलाह लेने के बाद उक्त मोबाइल नंबर पर फोन करके मालवाहन बुक कराने की बात कही। इसके बाद जालसाज उसके पास भटनी पहुंचा और अपना नाम राहुल व पता झारखंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र को जालसाज ने अपनी बातों में फंसा लिया और मालवाहन बुक कराने के लिए शुरूआती दौर में 6300 रुपये लिया।

इसके बाद उसने कई बार फिर रकम की मांग की और सात बार 2.49 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक सप्ताह पूर्व छात्र को जब ठगी का अहसास हुआ और वह मालवाहन के लिए दबाव बनाने लगा।

तो जालसाज अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसकी तलाश में देवरिया में जेल के पास खोले गए कार्यालय पर जब छात्र पहुंचा तो वहा भी ताला बंद मिला और जालसाज का घर मुंबई होने की जानकारी मिली।


छात्र विकास चौरसिया अपने दोस्त के साथ मुंबई तक जालसाज को ढूंढते हुए गया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पीड़ित छात्र की मां फूलझड़ी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत भटनी एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed