फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in dispute Brick kiln owner and homeguards beat

विवाद में ईंट भट्ठा मालिक और होमगार्डों को पीटा

Fri, 20 Nov 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 20 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

 भैसहां गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान होमगार्ड सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

खुखुंदू थानाक्षेत्र के भैसहा निवासी गुलाब सिंह ईंट भट्ठा मालिक हैं। बुधवार की रात उनका परिवार दरवाजे पर बैठा था। उनका आरोप है कि इसी बीच गांव के कुछ लोग उनके बेटे मुन्ना सिंह को खोजते हुए पहुंचे और मारपीट की। वहीं पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रचार को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।

 मारपीट के दौरान एक पक्ष से गुलाब सिंह, दीपचंद सिंह, मुन्ना घायल हो गए। दूसरी तरफ से पूर्व प्रधान के पति सुनील सिंह, होमगार्ड धर्मदेव और ब्रम्हदेव घायल हो गए।

 दोनों तरफ से लाठियां चली। दरवाजे पर खड़े गुलाब सिंह के चार पहिया वाहन को लोगों ने छतिग्रस्त कर दिया। गुलाब सिंह ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। 

गुलाब सिंह मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। जबकि एसओ खुखुंदू अंशुमान का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। 

मारपीट के दौरान दोनों तरफ से चार लोगों के घायल हुए हैं। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया गया है। होमगार्ड का जवान मारपीट की घटना में कैसे शामिल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed