फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Idol immersion procession moved into the brick-stone

मूर्ति विसर्जन जुलूस में चले ईंट-पत्थर

Fri, 03 Feb 2017 11:20 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 03 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Idol immersion procession moved into the brick-stone
घांटी बाजार में विसर्जन के दौरान बवाल के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घांटी बाजार। मूर्ति विसर्जन के दौरान घांटी और अलावलपुर के युवकों के बीच ईंट-पत्थर चले। बाजार में भगदड़ मच गई। दस से अधिक युवक घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और अपनी मौजूदगी में मूर्तियों का विसर्जन कराया। युवकों के उपद्रव से एक घंटे तक भटनी-भिंगारी मार्ग पर आवागमन ठप रहा। वसंत पंचमी पर अलावलपुर में मां सरस्वती की प्रतिमा रखी गई थी। गुरुवार की रात को आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया था। रात को घांटी बाजार के युवक भी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने आए थे। इस दौरान दोनों गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


रात को लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा  दिया। शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकला। शाम करीब 5.30 बजे घांटी बाजार में रात के विवाद को लेकर अलावलपुर और घांटी के युवक भिड़ गए। दोनों तरफ से बाजार में ईंट चलने लगे। इससे बाजार में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घांटी के रूदल राजभर का सिर फट गया। दोनों तरफ के करीब दस लोगों को चोटें आई हैं।  पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। मारपीट की वजह से बाजार में करीब आधे घंटे तक मूर्तियों का जुलूस रुका रहा। पुलिस अपनी देख-देख में केरवनिया घाट पर देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। भटनी एसओ अशोक कुमार ने बताया कि युवक आपस में विवाद किए थे। समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed