फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband killed wife 1

पति ने पत्नी को मार डाला

Thu, 18 Aug 2016 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Husband killed wife 1
murder in love
भाटपाररानी। अनैतिक रिश्ते का विरोध करने पर पति ने पत्नी का गला दबाकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने घटना के बाद महिला का रात में ही दाह संस्कार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर मायके के लोग पहुंचे और साले की तहरीर पर पुलिस ने बहनोई पर केस दर्ज किया। आरोपी बच्चों को लेकर घर से भाग गया।
विज्ञापन


खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम सरयां हरिजन बस्ती निवासी विजय प्रसाद की पत्नी ममता देवी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला ममता देवी के पति विजय प्रसाद का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। विरोध करने पर ममता की पिटाई करता था। महिला ने इसकी जानकारी सलेमपुर के अहिरौली निवासी अपने भाई परमेश्वर प्रसाद और मां-बाप को दिया था। बुधवार की रात दोनाें के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विजय ने पत्नी ममता की हत्या कर शव को खनुआ नदी के किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पाकर मायके वाले गांव पहुंचे। इसके बाद थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। ममता के भाई परमेश्वर प्रसाद ने बहनोई विजय प्रसाद पर अपनी बहन की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एके ओझा ने बताया कि आरोपी का गांव की ही किसी महिला से अवैध संबंध की जानकारी मिली है। उसकी पत्नी इस अनैतिक रिश्ते का विरोध करती थी। इस मामले में ममता के भाई की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed