{"_id":"5829f2094f1c1b7b388fe230","slug":"hmlakr-htyaropion-try-to-send-soldiers-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर हमलाकर हत्यारोपियों को भगाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों पर हमलाकर हत्यारोपियों को भगाने की कोशिश
देवरिया
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सख्ती कर हालात संभाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कचहरी के लॉकअप पर सिपाही पर हमला कर हत्या के आरोपियों को भगाने की कोशिश की गई। पुलिस दो लोगों को पकड़ने में कामयाब रही, जबकि बाकी आरोपी भाग गए।
घटनाक्रम रोहित सिंह हत्याकांड से जुड़ा है। केस के मुख्य आरोपी छात्रनेता अमित शुक्ला, विनीत शुक्ला सहित पांच आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेशी के लिए जेल से कचहरी के लॉकअप में लाया गया। पुलिस कर्मी चंद्रकेश्वर प्रसाद मिश्र, लक्ष्मीकांत यादव, जुबैद, पंकज पांडेय उनकी निगरानी में लगे थे।
पेशी के लिए लॉकअप से निकालते ही इसी केस में जमानत पर छूटे हत्या आरोपी पानी और खाने का सामान देने उनके करीब पहुंचे। रोकने पर सिपाहियों पर हमला कर दिया। इससे हुई अफरातफरी में कोर्ट ले जाए जा रहे आरोपियों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
सिपाहियों ने संयत होकर उन्हें दबोच लिया, जबकि हमलावरों में शामिल बताए गए गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध मकसूदन वर्मा और उदितांशू को हिरासत में ले लिया गया। बाकी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सख्ती कर हालात संभाले। एसपी मोहम्मद इमरान ने बकाया कि सिपाही की तहरीर पर सभी पर केस दर्ज किया जा रहा है।