Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies after getting caught in a baler machine while making straw bales

Fatehabad News: पराली की गांठें बनाते समय बेलर मशीन में फंसकर युवक की मौत

Wed, 25 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting caught in a baler machine while making straw bales
भूना। सनियाना-पारता लिंक मार्ग पर बुधवार अल सुबह खेतों में पराली की गांठें बनाते समय बेलर मशीन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मशीन में फंसने के कारण युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना का पता उस समय चला, जब उसके साथ काम कर रहे रिश्ते में मामा ने मशीन को जाम होने पर खोलकर देखा। सूचना मिलते ही थाना भूना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव चिदड़ निवासी विनोद कुमार अपने रिश्ते के मामा बजरंग के साथ खेतों में पराली की गांठें बनाने का काम करता था। मंगलवार रात दोनों गांव सानियाना के पारता रोड पर किसान गुरदीप सिंह के खेत में पराली की गांठें बना रहे थे। रात करीब 12 बजे बजरंग खेत में ही सो गया, जबकि विनोद ट्रैक्टर के साथ बेलर मशीन जोड़कर काम करता रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे बजरंग की नींद खुली तो ट्रैक्टर चलता मिला, लेकिन विनोद कहीं दिखाई नहीं दिया। उसने सोचा कि विनोद लघुशंका के लिए गया होगा। इसके बाद वह ट्रैक्टर पर बैठकर काम करने लगा। इसी दौरान बेलर मशीन से आवाज आने लगी और वह जाम हो गई। बजरंग ने नीचे उतरकर मशीन खोली तो अंदर खून बिखरा हुआ था और विनोद के शरीर के टुकड़े दिखाई दिए। उसने बेलर मशीन के मालिक और डायल 112 को सूचना दी। मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी को छोड़ गया है। उसकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed