फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Groom's head cracked procession returned Beating

दूल्हे का सिर फटा, बैरंग लौटी बारात

Wed, 03 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 03 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बनकटा थाना के ग्राम सोहनपुर में मंगलवार की रात द्वारपूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस को लेकर बारातियों व घरातियों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी चले जिसमें दूल्हे का सिर फट गया तथा बारातियों में भगदड़ मच गई।

दूल्हे सहित कुछ बारातियों का इलाज भुड़वार सीएचसी पर कराया गया। बिना शादी कराए ही बारात वापस चली गई। दूल्हे के पिता ने बनकटा थाने में घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


ग्राम बिस्वार, थाना गुठनी जिला सीवान बिहार से बारात बनकटा थाना के सोहनपुर आई थी। द्वारपूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा में स्टेज के ऊपर चढ़ कर बारात के कुछ युवक डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कुछ युवक भी डांस के लिए स्टेज पर चढ़ गए और डांस करने लगे। यह बात बारातियों को नागवार लगी तथा घरातियों को उतारने लगे।

इसी बात को लेकर दोनाें पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनाें पक्षों से ईंट -पत्थर व लाठियां चलने लगीं। दूल्हे विकास का सिर फट गया।

उसके  पिता छठठू सहित दर्जनों बाराती घायल हो गए तथा भगदड़ मच गई। बारात बिना शादी के ही वापस चली गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई तथा दोनों पक्ष को प्रमुख लोगों को थाने ले आई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed