{"_id":"f147eafd728b9d79879729f3e73bf2a5","slug":"going-coaching-student-beaten-by-youths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रहे छात्र को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग जा रहे छात्र को युवकों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग करने जा रहे छात्र को सीसी रोड पर युवकों ने रोक कर पीट दिया। मारपीट में छात्र घायल हो गया। जबकि अमर ज्योति चौराहे पर फल का दाम पूछने के बाद हुए विवाद में ग्राहक को ठेला वाले ने पीट दिया।
दोनों मामले की जांच पुलिस कर रही है। मंगलवार की शाम शहर के सीसी रोड पर कुछ मनबढ़ों ने एक छात्र की पिटाई कर दी।
विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। शहर के उमानगर निवासी सन्नी चौहान आरबीटी स्कूल में पढ़ता है। शाम को सात बजे के करीब वह कोचिंग के लिए घर से निकला था।
सीसी रोड पर कुछ लड़कों से उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के विरोध पर हमलावर भाग निकले। इसकी सूचना घायल छात्र ने थाने में दी।
बुधवार की सुबह साकेतनगर के रहने वाले सूरज अमर ज्योति चौराहे पर फल खरीदने गए थे। ठेलेवाले से फल का दाम पूछा और फल छांटकर रखने लगे। इसी बीच ग्राहक और दुकानदार में विवाद हो गया।
विज्ञापन
बगल के कुछ दुकानदार भी विवाद में शामिल हो गए और सूरज को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। घायल छात्र का मेडिकल कराया जाएगा। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।