फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man dies in road accident; father injured

Panipat News: युवक की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल

Mon, 19 Oct 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident; father injured
मतलौडा। थिराना-खंडरा सड़क पर पिता को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे बेटे की मौत हो गई। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल के टायर में झाड़ी फंसने के कारण वे सड़क किनारे रुके थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कवी गांव के राजेश कुमार खंडरा स्थित वर्धमान यार्न फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा नितिन (22) उनको मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। वे खंडरा के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल के टायर में झाड़ी फंस गई। इस पर राजेश सड़क से नीचे की तरफ खड़े हो गए, जबकि नितिन नीचे उतरकर टायर से झाड़ी निकालने लगा। इसी दौरान पीछे से अत्यधिक तेज गति से आई एक अनियंत्रित कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग नितिन को रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गए। उनको 17 अक्तूबर को उसे दोबारा पीजीआईएमएस रोहतक लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस के प्रभारी राजेश ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed