फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl claimed of rape attempt on pradhan

युवती ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
girl claimed of rape attempt on pradhan
eve teasing
देवरिया। रसिक मिजाज प्रधान को रामपुर कारखाना पुलिस खोज रही है। आरोप है कि प्रधान ने गांव की एक युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म की कोशिश की। आए दिन वह युवती के साथ छेड़खानी करता है। मामला कंट्रोल रूम तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी प्रधान गांव छोड़कर फरार है। उनकी हरकत ने एक बार फिर गांव का सुर्खियों में ला दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि प्रधान ने नव वर्ष की शुभकामना देने के बहाने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि प्रधान उसके पहले भी युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी।
विज्ञापन

घर पहुंची पीड़िता ने भाई को पूरी जानकारी दी। भाई ने बहन के साथ हुई छेड़खानी की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पीआरवी 1450 की गाड़ी गांव पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की। प्रधान गांव को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई। जिसके बाद पीआरवी ने युवती और उसके भाई को थाने ले गई। आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने में उन्होंने तहरीर दी। एसओ रामपुर कारखाना परमाशंकर यादव ने बताया कि प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर पड़ी है।

पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा है। सूचना कंट्रोल रुम की है। जांच की जा रही है। आरोप सही मिलेगा तो प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोप गंभीर है। वह गांव छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed