फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four arrested online cheaters

ऑनलाइन ठगी करने वाले वाले चार गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Four arrested online cheaters
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ऑनलाइन ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें ठगों का सरगना भी शामिल है। उनके पास से सात मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए साइबर ठग लोगों के एटीएम से पिनकोड चोरी कर ऑनलाइन सामान खरीदते थे और कम दाम में बेंच देते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सलेमपुर के भंगड़ा भवानीराज के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके दो साथी बस से आ रहे हैं। उनकी निशानदेही पर दोनों को सलेमपुर बस स्टैंड से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान मंजेश पांडेय पुत्र जनार्दन पांडेय, सुजीत पांडेय पुत्र रामनाथ पांडेय निवासीगण इमलिहा डुमर नरेंद्र, भोरे, गोपालगंज, हिमांशु तिवारी पुत्र अंगद तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र सुभाष तिवारी, निवासी चकिया तिवारी, भोरे गोपालगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से सात मोबाइल पुलिस के हाथ लगा है। एसपी रोहन ने बताया कि सुजीत पांडेय इनका सरगना है। सुजीत ने बताया कि वह हिडेन कैमरा से एटीएम का नंबर, वैधता तिथि और पिन कोड चुराते थे। इससे वह विभिन्न कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed